रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, IFFM 2026 में होगा बड़ा सम्मान

भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा। जानिए कब, कहां और क्यों मिल रहा है यह खास सम्मान।

रानी के नाम बड़ी उपलब्धि

रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा और सामाजिक योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

कौन देगा यह सम्मान

ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी रानी मुखर्जी को यह सम्मान उनके लंबे और प्रभावशाली फिल्मी सफर के लिए देगी।

IFFM 2026 में होगा सम्मान

14 अगस्त 2026 को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित समारोह के दौरान रानी मुखर्जी को यह विशेष सम्मान मिलेगा।

शानदार फिल्मी सफर

कुछ कुछ होता है, हम तुम, वीर जारा, ब्लैक और मर्दानी जैसी फिल्मों में रानी ने यादगार अभिनय से अलग पहचान बनाई।

समाज के लिए भी सक्रिय

रानी मुखर्जी ने महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी भागीदारी से लोगों का विश्वास जीता।

भारत के लिए गर्व का पल

यह सम्मान रानी मुखर्जी के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके योगदान का बड़ा प्रमाण है।

Next Story