43वें जन्मदिन पर कटरीना कैफ ने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल शेयर किए। विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।
कटरीना कैफ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पोस्ट में परिवार के साथ बिताए यादगार पल देखने को मिले।
तस्वीरों में विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ कटरीना बेहद खुश नजर आईं। बेटे के जन्म के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था।
कटरीना ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए विक्की के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत जन्मदिन बताया।
बर्थडे पर कटरीना ने पीच रंग की ड्रेस पहनी। खुले बाल और सिंपल स्टाइल में उनका एलिगेंट लुक फैंस को खूब पसंद आया।
कॉफी विद करण से शुरू हुई चर्चा, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का प्रपोजल और फिर 2021 की शाही शादी। विक्की और कटरीना की लव स्टोरी आज भी फैंस की पसंदीदा है।
कटरीना और विक्की बेटे विहान के साथ नई जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। वहीं विक्की जल्द लव एंड वॉर में नजर आएंगे और फैंस कटरीना की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।