रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली काजल अग्रवाल का लेटेस्ट इंडो-वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रॉयल आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल ज्वेलरी तक, उनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
काजल अग्रवाल जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। उनका स्क्रीन टाइम भले सीमित हो, लेकिन किरदार दमदार बताया जा रहा है।
काजल अग्रवाल ने 2004 में फिल्म क्यों! हो गया ना... से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सिंघम और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
हाल ही में काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वह खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न अनारकली सूट में नजर आईं।
उनके आउटफिट के ऊपरी हिस्से पर हरे और सुनहरे रंग की हैवी एम्ब्रॉएडरी नजर आई। ट्रेडिशनल कुर्ते और मॉडर्न कॉर्सेट का यह फ्यूजन लुक बेहद स्टाइलिश लगा।
काजल ने आउटफिट के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। इसके किनारों पर लगे थ्रेड टैसेल्स ने उनके लुक को ड्रेमेटिक और रॉयल टच दिया।
काजल ने चांदबाली, खूबसूरत जूती और स्लीक बन के साथ अपने एथनिक-मॉडर्न लुक को कंप्लीट किया। उनका यह क्लासी और फेस्टिव अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।