नितेश तिवारी की रामायण में लारा दत्ता एक बेहद खास और दमदार किरदार निभाने वाली हैं। 48 साल की लारा पर्दे पर 43 साल के रणबीर कपूर की सौतेली मां कैकेयी का किरदार निभाएंगी।
नितेश तिवारी की रामायण में लारा दत्ता की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में वह राजा दशरथ की तीसरी पत्नी और कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म में लारा दत्ता, रणबीर कपूर की सौतेली मां का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प बात है कि लारा की उम्र रणबीर से करीब पांच साल ज्यादा है।
अभी तक मेकर्स ने लारा दत्ता का कैकेयी लुक रिवील नहीं किया है। फैंस अब बेसब्री से उनके शाही और पौराणिक अवतार की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।
लारा दत्ता ने मॉडलिंग में सफलता के बाद फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म अंदाज थी, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा ब्यूटी पेजेंट में को-कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। लारा ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता, जबकि प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं।
लारा दत्ता ने नो एंट्री, भागम भाग, हाउसफुल और डॉन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह रामायण के अलावा सूर्यास्त में भी नजर आएंगी, जबकि रामायण इस साल दिवाली पर रिलीज होने की खबर है।