महल से कम नहीं संस्कृति जयना का आलीशान घर, शाही विरासत और मॉडर्न ब्यूटी का परफेक्ट मेल

कृष्णावतारम पार्ट 1 की सत्यभामा यानी संस्कृति जयना अहमदाबाद में एक बेहद खूबसूरत और भव्य घर में रहती हैं। शाही विरासत, भारतीय शिल्पकला और मॉडर्न लग्जरी से सजा उनका आशियाना किसी महल से कम नहीं लगता।

अहमदाबाद में बसी है संस्कृति की खूबसूरत दुनिया

मुंबई की भागदौड़ से दूर संस्कृति जयना अहमदाबाद में रहती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ वह बिजनेसवुमन और फैशन डिजाइनर भी हैं।

परंपरा और मॉडर्निटी का शानदार संगम

संस्कृति के घर में भारतीय विरासत के साथ मॉडर्न और लग्जरी टच भी देखने को मिलता है। हर कोना उनकी शाही पसंद और खूबसूरत सोच को दिखाता है।

महलनुमा घर का हर कमरा है खास

घर का हर कमरा अपनी अलग कहानी कहता है। पुरानी धरोहरों, खूबसूरत कलाकृतियों और पारंपरिक सजावट ने घर को बेहद खास बना दिया है।

हरा-भरा लॉन और शांत फव्वारा

घर के बाहर खूबसूरत लॉन और शांत फव्वारा पहली नजर में ही ध्यान खींच लेते हैं। मुख्य द्वार से ही इस आलीशान घर की पॉजिटिव वाइब्स महसूस होती हैं।

प्रवेश द्वार पर दिखती है आस्था

घर के एंट्रेंस पर भगवान विष्णु और देवी सरस्वती की आकर्षक तस्वीरें लगी हैं। संस्कृत के श्लोकों से सजी ये तस्वीरें संस्कृति के परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाती हैं।

यादों और विरासत से सजा डाइनिंग एरिया

आठ लोगों के लिए बनी सॉलिड वुडन डाइनिंग टेबल के साथ एंटीक वस्तुएं और कलाकृतियां इसकी खूबसूरती बढ़ाती हैं। परिवार की पुरानी तस्वीरों से सजी दीवार घर को अपनापन देती है।

Next Story