Musafir Cafe की प्रीति का ट्रेडिशनल जलवा, अनारकली सूट में महिमा मकवाना ने लूटी महफिल

ओटीटी डेब्यू से पहले महिमा मकवाना का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पेस्टल ग्रीन अनारकली में एक्ट्रेस का गॉर्जियस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ओटीटी पर डेब्यू को तैयार महिमा

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाली महिमा मकवाना अब जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

Musafir Cafe में दिखेगा लव ट्रायंगल

महिमा मकवाना, विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो स्टारर Musafir Cafe की कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की मशहूर नॉवेल पर आधारित है।

अनारकली सूट में दिखा गॉर्जियस लुक

फिल्म प्रमोशन इवेंट के बाद महिमा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। पेस्टल ग्रीन अनारकली सूट में उनका सोबर और एलिगेंट अंदाज छा गया।

गोल्डन-सिल्वर वर्क ने बढ़ाई शान

महिमा के अनारकली सूट के फ्लेयर्ड घेरे पर गोल्डन और सिल्वर एम्ब्रॉयडरी का हैवी वर्क नजर आया, जिसने उनके ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच दिया।

झुमकों और कड़ों से पूरा हुआ लुक

एक्ट्रेस ने बड़े गोल्डन झुमकों और हैवी एथनिक कड़ों के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। उनका देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

प्रीति के किरदार में दिखेंगी महिमा

Musafir Cafe में महिमा मकवाना प्रीति, विक्रांत मैसी चंदर और वेदिका पिंटो सुधा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।

Next Story