क्रीम सूट और हरे बंधेज दुपट्टे में छाईं डोनल बिष्ट, देसी लुक से जीता फैंस का दिल

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस डोनल बिष्ट अब साउथ सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनका खूबसूरत देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देसी लुक में डोनल का ग्लैमरस अंदाज

डोनल बिष्ट ने क्रीम और गहरे हरे रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट में अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

धोती-स्टाइल सलवार ने बढ़ाई खूबसूरती

ऑफ-व्हाइट स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती के साथ डोनल ने मैचिंग धोती-स्टाइल सलवार पहनी। इस आउटफिट ने उनके देसी लुक को ट्रेंडी और ग्रेसफुल टच दिया।

ग्रीन बंधेज दुपट्टा बना लुक की जान

गहरे हरे रंग के बंधेज दुपट्टे पर बांधनी प्रिंट, गोल्डन लेस और जरी वर्क नजर आया। दुपट्टे के फुंदनों ने पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।

मिनिमल ज्वेलरी से दिखीं क्लासी

डोनल ने अपने एथनिक लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया। गोल्डन डैंगलर ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग ने उनके लुक में एलिगेंस जोड़ा।

सॉफ्ट वेव्स और ग्लोइंग मेकअप

साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल में डोनल बेहद खूबसूरत लगीं। मिनिमल और ग्लोइंग मेकअप ने उनके नेचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।

अब साउथ सिनेमा में दिखा रहीं जलवा

टीवी के बाद डोनल बिष्ट ने साउथ सिनेमा में भी कदम रखा है। उनकी डेब्यू तेलुगु फिल्म एम.आर.पी. सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Next Story