रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। तेलुगु डेब्यू से पहले उनका ग्लैमरस बीच लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।
राशा थडानी ने बीच से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका स्टाइलिश और कातिलाना अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
राशा ने पेस्टल ग्रीन कलर की प्रिंटेड हॉल्टर-नेक मैक्सी ड्रेस पहनी। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस नजर आया।
फ्लोई फैब्रिक और खूबसूरत डिजाइन वाली बैकलेस ड्रेस ने राशा के बीच लुक को और खास बना दिया। उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कैमरे के सामने राशा की नेचुरल स्माइल ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
राशा ने अपने लुक को सिंपल और क्लासी रखा। छोटे स्टड्स, स्लीक ब्रेसलेट्स और मिनिमल रिंग्स ने उनके आउटफिट को परफेक्ट फिनिश दी।
राशा थडानी जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वह महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा घट्टामनेनी के साथ नजर आएंगी और फिल्म 30 जुलाई 2026 को रिलीज होने की बात कही गई है।