48 की उम्र में भी कहर ढाती हैं लारा दत्ता, रामायण की कैकई बनीं चर्चा का केंद्र

रामायण के ट्रेलर में कैकई के रूप में लारा दत्ता की झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। जानिए उनकी फिल्म, करियर और ग्लैमरस अंदाज से जुड़ी खास बातें।

रामायण में दिखेंगी कैकई के रोल में

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में लारा दत्ता कैकई का अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर में उनकी झलक खूब चर्चा बटोर रही है।

क्यों खास है कैकई का किरदार

रामायण की कहानी में कैकई का पात्र बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में फिल्म में लारा दत्ता की भूमिका भी काफी असरदार रहने वाली है।

दो भागों में आएगी रामायण

फिल्म के मेकर्स इसे दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी कर चुके हैं। पहला भाग इस साल और दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

48 की उम्र में भी सुपर ग्लैमरस

लारा दत्ता अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज से आज भी लोगों का दिल जीतती हैं। उनका एलीगेंट और कॉन्फिडेंट लुक हमेशा चर्चा में रहता है।

मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड स्टार तक

साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद लारा ने बॉलीवुड में शानदार पहचान बनाई। फिल्म अंदाज से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी

लारा दत्ता ने 2011 में पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी है और परिवार के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

Next Story