35वें जन्मदिन पर कियारा आडवाणी को मिला खास तोहफा। Toxic के मेकर्स ने रिलीज किया नादिया का नया पोस्टर, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
कियारा आडवाणी अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस खास मौके पर Toxic के मेकर्स ने फैंस को शानदार गिफ्ट दिया।
मेकर्स ने कियारा के किरदार नादिया का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में उनका दमदार और स्टाइलिश अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
यश और कियारा का रोमांटिक ट्रैक तबाही पहले ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। अब नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
कियारा ने बताया कि फिल्म की कई परतों वाली कहानी ने उन्हें तुरंत प्रभावित किया। डायरेक्टर गीतू मोहनदास का स्टोरीटेलिंग अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया।
Toxic में कियारा नादिया नाम का मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभा रही हैं। यह किरदार पारंपरिक कमर्शियल फिल्मों से अलग और खास बताया जा रहा है।
यश और कियारा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी।