हिना खान से शिवांगी जोशी तक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं टीवी की फेमस बहुएं

टीवी की संस्कारी बहुओं ने एक्टिंग से दिल जीता, लेकिन उनकी पढ़ाई भी किसी से कम नहीं। जानिए हिना खान से लेकर शिवांगी जोशी तक की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।

एमबीए कर चुकी हैं हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं हिना खान ने कश्मीर से स्कूलिंग की और गुरुग्राम के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

रुबीना दिलैक की शानदार शिक्षा

रुबीना दिलैक ने शिमला से शुरुआती पढ़ाई की और सेंट बेड्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया।

देवोलीना हैं फैशन डिजाइनर भी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीकॉम के साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।

दिव्यांका की उपलब्धियां खास

दिव्यांका त्रिपाठी ग्रेजुएट हैं और पर्वतारोहण का कोर्स भी कर चुकी हैं। एनसीसी में राइफल शूटिंग का गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।

अंकिता और दीपिका भी नहीं पीछे

अंकिता लोखंडे ने इंदौर से पढ़ाई पूरी की, जबकि दीपिका कक्कड़ ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

शिवांगी ने चुना एक्टिंग का रास्ता

देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से पढ़ाई करने वाली शिवांगी जोशी ने 12वीं के बाद अपना पूरा फोकस अभिनय करियर पर लगा दिया।

Next Story