काजोल स्पेशल: ऐसे बनीं हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक स्टार

एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं था, लेकिन अपनी एक्टिंग और अंदाज से काजोल ने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बनाई जिसे आज भी फैंस याद करते हैं। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से।

किताबों की दुनिया में खो जाती हैं काजोल

फिल्मों से दूर समय मिलने पर काजोल को किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। फिक्शन से लेकर बायोग्राफी तक, पढ़ना उनकी पसंदीदा आदतों में शामिल है।

निटिंग है काजोल का रिलैक्सेशन मंत्र

कम ही लोग जानते हैं कि काजोल को निटिंग का शौक है। शूटिंग ब्रेक के दौरान ये हॉबी उन्हें तनाव से दूर और शांत रहने में मदद करती है।

फैमिली है काजोल की पहली प्राथमिकता

स्टारडम के बावजूद काजोल अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। अजय देवगन और बच्चों के साथ बिताए पल उनके लिए बेहद खास हैं।

एक मौका बना शानदार करियर

साल 1992 में बेखुदी से डेब्यू करने वाली काजोल ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में लंबी पारी खेलेंगी। लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

नेगेटिव रोल से रचा इतिहास

फिल्म गुप्त में अपने दमदार विलेन किरदार के लिए काजोल ने फिल्मफेयर का बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल अवॉर्ड जीता और इतिहास बना दिया।

शाहरुख-काजोल की जोड़ी है सदाबहार

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर कभी खुशी कभी गम तक, शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

Next Story