रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस लुक से इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा है।
रकुल प्रीत सिंह जल्द ही रामायण में शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस पहले से ही चर्चा में हैं।
रामायण के ट्रेलर में रकुल की शूर्पणखा वाली झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके लुक और अंदाज की खूब तारीफ हुई।
अब रकुल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। ग्लैमरस अंदाज में उनका लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
टाइगर प्रिंट थाई-हाई स्लिट ड्रेस में रकुल बेहद स्टाइलिश नजर आईं। स्टेटमेंट इयररिंग्स और पार्टेड हेयरस्टाइल ने लुक को और खास बनाया।
रकुल को हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में क्वीन ऑफ स्टाइल का सम्मान मिला। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
रकुल के ग्लैमरस लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब सभी की नजरें रामायण में उनके शूर्पणखा अवतार पर हैं।