संजय दत्त की बेटी त्रिशाला हैं डॉक्टर, फिल्मों से दूर चुना ये प्रोफेशन

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने ग्लैमर की दुनिया से अलग अपनी पहचान बनाई है। मां की मौत के बाद नाना-नानी ने उनकी परवरिश की और आज वह अमेरिका में साइकोथेरेपिस्ट हैं।

संजय दत्त की बड़ी बेटी कौन?

संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशाला दत्त है। ऋचा शर्मा का 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था।

नाना-नानी ने संभाली परवरिश

मां के निधन के बाद त्रिशाला अपने नाना-नानी के पास अमेरिका चली गई थीं। यहीं उनके नाना-नानी ने उनकी परवरिश की।

पापा से आज भी खास बॉन्ड

अमेरिका में रहने के बावजूद त्रिशाला और संजय दत्त के रिश्ते में दूरी नहीं आई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते हैं।

सौतेले भाई-बहन से भी प्यार

त्रिशाला का सौतेली मां मान्यता दत्त और उनके बच्चों के साथ भी अच्छा रिश्ता है। वह अपने भाई-बहनों के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

बेटी के बर्थडे पर संजय का प्यार

त्रिशाला के जन्मदिन पर संजय दत्त ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पोस्ट में बेटी के लिए पिता का प्यार साफ नजर आया।

फिल्मों से दूर बनीं साइकोथेरेपिस्ट

त्रिशाला ने एक्टिंग को करियर नहीं बनाया। उन्होंने अमेरिका में साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई और फिल्मी दुनिया से दूरी रखी।

Next Story