बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे सनी देओल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रीति जिंटा और करण देओल भी इस खास मौके पर उनके साथ नजर आए।
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल चंडीगढ़ पहुंचे। उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस मैदान में जुटे और जोरदार स्वागत किया।
सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और उनके बेटे करण देओल भी प्रमोशन इवेंट में पहुंचे। तीनों ने फैंस के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।
मस्टर्ड ब्राउन शर्ट, ब्लू जींस और गॉगल्स में सनी देओल बेहद हैंडसम नजर आए। उनका लुक फैंस के बीच खूब पसंद किया गया।
सनी देओल ने मंच से पीछे मुड़कर हजारों फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की। इस दौरान प्रीति जिंटा और करण देओल भी उनके साथ नजर आए।
सनी ने सोशल मीडिया पर प्रमोशन की तस्वीरें शेयर कर चंडीगढ़ के लिए अपना प्यार जाहिर किया। पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स और प्यार लुटाया।
बंटवारा 1947 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से होगी।