एयर होस्टेस से पंजाबी सिनेमा की स्टार बनीं सोनम बाजवा, जानिए पूरा सफर

सोनम बाजवा का सफर ग्लैमर से कहीं ज्यादा दिलचस्प है। एयर होस्टेस की नौकरी से शुरुआत, मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और आज पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

एयर होस्टेस से शुरू हुआ सफर

फिल्मों में आने से पहले सोनम बाजवा एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

मिस इंडिया में आजमाया लक

साल 2012 में सोनम ने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिताब भले नहीं मिला, लेकिन इस मंच ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

पंजाबी फिल्म से डेब्यू

सोनम बाजवा ने 2013 में पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ लक से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद उनकी पहचान लगातार मजबूत होती गई।

पंजाब 1984 ने बदली पहचान

पंजाब 1984 सोनम के करियर की अहम फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म ने उन्हें सिर्फ ग्लैमरस स्टार नहीं, बल्कि एक गंभीर अभिनेत्री के तौर पर भी पहचान दिलाई।

पंजाबी सिनेमा में छाईं

सरदार जी 2, निक्का जैलदार, गुड्डियां पटोले और कैरी ऑन जट्टा जैसी फिल्मों ने सोनम को पंजाबी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया।

बॉलीवुड तक पहुंचा जलवा

पंजाबी सिनेमा में मजबूत पहचान बनाने के बाद सोनम ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। हाउसफुल 5 और बॉर्डर 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने उनके करियर का दायरा और बढ़ाया।

Next Story