भारतीय सिनेमा में करीब तीन दशक के शानदार सफर के बाद रानी मुखर्जी को मेलबर्न में खास सम्मान मिला। एक्ट्रेस को IFFM सम्मान के साथ मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई।
रानी मुखर्जी ने सात समंदर पार भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया है। मेलबर्न में उन्हें उनके शानदार योगदान के लिए खास सम्मान मिला।
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रानी को भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान और दमदार किरदारों के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
मेलबर्न में मिला प्यार और सम्मान रानी मुखर्जी के लिए बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने विदेश में इतने प्यार की कभी कल्पना नहीं की थी।
रानी ने कहा कि कैमरे के सामने परफॉर्म करना सिर्फ एक हिस्सा है। असली मायने तब बनते हैं जब किसी किरदार की कहानी दर्शकों के दिल तक पहुंचती है।
ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने रानी मुखर्जी को Honorary Doctor of Letters यानी D.Litt. की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
रानी मुखर्जी भारतीय सिनेमा में लंबे योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित हुईं। वह शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी का यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म हस्ती बनीं।