प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली टाइम की कई प्यारी झलकियां शेयर की हैं। मालती की मासूमियत से लेकर मंदिर में पूजा और नाना को प्रणाम करने तक, तस्वीरें जीत रही हैं फैंस का दिल।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैमिली टाइम की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें मालती दोस्तों के साथ खेलती और पूल में मस्ती करती नजर आईं।
4 साल की मालती अपने दिवंगत नाना की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी दिखीं। इस प्यारे पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
प्रियंका ने परिवार के साथ डिनर की झलक भी दिखाई। इस दौरान उनकी मां, बेटी और भाई-बहन साथ नजर आए, जबकि निक जोनस तस्वीरों में नहीं दिखे।
विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से जोड़ रही हैं। मालती मंदिर में भगवान के सामने पूजा करती नजर आईं।
एक तस्वीर में मालती पायलट के साथ प्लेन के कॉकपिट में नजर आईं। कॉकपिट के ढेरों बटन देखकर उनकी मासूमियत भरी दिलचस्पी देखने लायक थी।
प्रियंका ने वाराणसी के शूटिंग सेट की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने वहां की कास्ट को अपनी ड्रीम टीम बताया और फैंस को खास पर्दे के पीछे की झलक दिखाई।