मां की साड़ी में तृषा कृष्णन का देसी ग्लैमर, झुमके और गजरे ने लूटी महफिल

43 की उम्र में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छा गया। मां की पीली साड़ी, गजरा और झुमकों में एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस भी हुए दीवाने।

ट्रेडिशनल लुक में तृषा ने मचाई धूम

स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में पहुंचीं तृषा कृष्णन ने अपने खूबसूरत देसी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

पीली साड़ी में दिखा नूर

तृषा ने ग्रीन ब्लाउज के साथ पीली साड़ी पहनी। सिंपल और एलिगेंट लुक में उनका ट्रेडिशनल अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आया।

गजरा और झुमकों ने बढ़ाई खूबसूरती

बालों में गजरा, कानों में झुमके, हाथों में कंगन और आंखों में काजल ने तृषा के लुक को परफेक्ट देसी टच दिया। मिनिमल मेकअप में भी वह बेहद ग्लैमरस लगीं।

कैमरे के सामने दिए किलर पोज

तृषा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दिए। कभी गजरा तो कभी झुमके फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं मिरर सेल्फी ने भी ध्यान खींचा।

मां की साड़ी में खास दिखा अंदाज

तृषा ने बताया कि उन्होंने जो खूबसूरत पीली साड़ी पहनी है, वह उनकी मां की है। इस खास कनेक्शन ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी स्पेशल बना दिया।

अपकमिंग फिल्मों में आएंगी नजर

तृषा कृष्णन जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। करुप्पू के बाद उनके पास विश्वंभरा समेत कई फिल्में हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Next Story