सामंथा रूथ प्रभु ने पति राज निदिमोरू संग वियतनाम ट्रिप की खूबसूरत झलकियां शेयर कीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस का ये ट्रैवल मोमेंट फैंस का ध्यान खींच रहा है।
सामंथा रूथ प्रभु पति राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कपल की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।
ट्रिप के दौरान सामंथा पिकलबॉल खेलती नजर आईं। एक्ट्रेस अपने इस खास सफर को जमकर एंजॉय करती दिख रही हैं।
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने बेहद सिंपल कैप्शन लिखा, जिसमें कपल की बॉन्डिंग नजर आई।
वाइब्रेंट इमर्सिव आर्ट के बीच सामंथा और राज ने मिरर सेल्फी के लिए पोज दिया। रंगीन बैकग्राउंड ने तस्वीरों को और खास बना दिया।
सामंथा साइगॉन ओपेरा हाउस के बाहर खुशी से पोज देती नजर आईं। उनका ट्रैवल लुक और चेहरे की खुशी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
ग्रे टॉप और ब्लैक कैप्रिस में सामंथा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। कपल ने हो ची मिन्ह सिटी के Anan Saigon में शानदार डिनर का भी लुत्फ उठाया।