सलमान खान के शो बिग बॉस 20 को लेकर कंटेस्टेंट्स के नामों पर चर्चाएं तेज हैं। मौनी रॉय से लेकर रजत बेदी तक, जानिए किन सितारों की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं।
नागिन फेम मौनी रॉय को शो में शामिल होने का ऑफर मिलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें बड़ी फीस देने को तैयार हैं और बातचीत जारी है।
छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए सामने आया है। मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें शो में आने के लिए संपर्क किया है।
आशिकान और जादू तेरी नजर जैसे टीवी शोज से पहचान बनाने वाली खुशी दुबे को भी शो के लिए एप्रोच किए जाने की चर्चा है। उनकी एंट्री फैंस के लिए खास हो सकती है।
मैडम सर फेम युक्ति कपूर ने शो में शामिल होने को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस जैसी चुनौती के लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के शो में आने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फीस और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मेकर्स के साथ बातचीत अंतिम दौर में है।
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा का नाम भी बिग बॉस 20 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट में सामने आया है। अगर एंट्री होती है, तो शो में ग्लैमर का तड़का लगेगा।