कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 से Aishwarya Rai का एक अनदेखा ग्लैमरस लुक सामने आया है। न्यूड पिंक गाउन में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
Aishwarya Rai की कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की कुछ अनदेखी तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उनका शानदार अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
एक्ट्रेस के डिजाइनर मोहित रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के सामने आते ही उनका लुक तेजी से चर्चा में आ गया।
Aishwarya ने सिल्वर डिजाइन और बारीक बीडिंग वाला न्यूड पिंक फुल लेंथ गाउन पहना। फिटिंग सिलुएट ने उनके पूरे लुक को बेहद एलीगेंट और आकर्षक बनाया।
गाउन के नेक डिजाइन और खूबसूरत अपर डिटेलिंग ने Aishwarya को रॉयल टच दिया। फैदर शॉल ने उनके इस ग्लैमरस लुक में और भी चार चांद लगा दिए।
न्यूड मेकअप, पिंक ब्लश, बड़ी आईलैशेस और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। वेवी हेयर और मिनिमल ज्वेलरी ने स्टाइल को फ्रेश और क्लासी बनाया।
Aishwarya की इन अनदेखी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस एलीगेंट और ग्लैमरस अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहे।