मिर्जापुर: द मूवी में बीना का बोल्ड अंदाज, रसिका दुगल ने खोले राज

बीना त्रिपाठी के किरदार में फिर लौट रहीं रसिका दुगल ने बताया कि इस रोल ने उन्हें कैसे बदला और क्यों बीना बनकर उन्हें अलग ही एहसास होता है।

बीना बनकर फिर लौटेंगी रसिका

मिर्जापुर: द मूवी में रसिका दुगल एक बार फिर बीना त्रिपाठी के दमदार किरदार में नजर आएंगी। इस बार कहानी सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।

बीना का किरदार है चुनौतीपूर्ण

रसिका के मुताबिक बीना का किरदार लगातार मजबूत और रहस्यमयी होता गया है। इसे निभाना उनके करियर की बड़ी चुनौतियों में शामिल रहा।

एक सीजन से दूसरे सीजन तक बदली बीना

त्रिपाठी परिवार में फंसी महिला से लेकर खेल की तेज-तर्रार खिलाड़ी बनने तक बीना का सफर बेहद दिलचस्प रहा है।

बीना के लिए खुद को ढालना पड़ा

रसिका ने बताया कि इस किरदार के लिए शारीरिक हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज पर खास मेहनत करनी पड़ी, ताकि बीना की पर्सनैलिटी दमदार लगे।

बोल्डनेस को लेकर नहीं किया समझौता

रसिका का मानना है कि सिर्फ दर्शकों को खुश करने के लिए अभिनय करना किरदार की गरिमा कम कर सकता है। बीना की कामुकता को उन्होंने किरदार का हिस्सा माना।

बीना मुझे सेक्सी महसूस कराती है

रसिका ने कहा कि बीना बनकर उन्हें एक अलग जिंदगी जीने का एहसास होता है। मिर्जापुर: द मूवी जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story