फरहाना भट्ट का रॉयल ब्लू साड़ी लुक, तस्वीरों ने मचाई सनसनी

फरहाना भट्ट ने रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी में ऐसा ग्लैमरस लुक दिखाया कि सोशल मीडिया पर फैंस की नजरें थम गईं। देखें उनके स्टाइलिश लुक की खास झलकियां।

रॉयल ब्लू साड़ी में छाईं फरहाना

फरहाना भट्ट ने रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

शिमरी ब्लाउज ने बढ़ाया ग्लैमर

ब्लू सिल्क साड़ी के साथ फरहाना ने शिमरी स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। चमकीले वर्क ने उनके पूरे लुक को और स्टाइलिश बना दिया।

वेवी हेयर और ग्लोइंग मेकअप

साइड पार्टिंग के साथ वेवी ओपन हेयर और सटल मेकअप ने फरहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। पिंक आईशैडो और ग्लॉसी लिप्स ने लुक पूरा किया।

सिल्वर ज्वेलरी बनी खास हाईलाइट

फरहाना ने साड़ी के साथ सिल्वर डायमंड नेकलेस, लॉन्ग ईयररिंग्स और सिल्वर क्लच चुना। ब्लू और सिल्वर का कॉन्ट्रास्ट बेहद शानदार नजर आया।

फैंस ने जमकर बरसाया प्यार

फरहाना की तस्वीरों में उनके अलग-अलग पोज और खूबसूरत अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। कमेंट्स में यूजर्स ने उनके रॉयल लुक की खूब तारीफ की।

बढ़ती जा रही है फैन फॉलोइंग

बिग बॉस 19 के बाद फरहाना भट्ट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।

Next Story