अनंग्शा बिस्वास ने अपने एक्टिंग करियर का एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस के मुताबिक, ऑडिशन के दौरान उन्हें एक डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड बनने का ऑफर दिया गया था।
मिर्जापुर की जरीना यानी अनंग्शा बिस्वास ने अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। उनके खुलासे ने इंडस्ट्री में फिर बहस छेड़ दी है।
अनंग्शा के मुताबिक, एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन उनकी मिडिल क्लास फैमिली को लेकर चिंता जताई।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक फेमस डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड बनने की सलाह दी गई। बदले में घर, गाड़ी और फिल्म में काम देने की बात कही गई।
अनंग्शा ने बताया कि यह बात सुनकर वह बुरी तरह हैरान हो गई थीं। उन्हें लगा कि क्या एक रोल पाने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ेगा।
अनंग्शा ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख हुआ क्योंकि वह वहां ऑडिशन देने गई थीं। उनके मुताबिक, इस घटना के बाद उस रोल के मिलने की उम्मीद खत्म हो गई।
अनंग्शा बिस्वास अब मिर्जापुर द मूवी में जरीना के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।