लाल लहंगे में रूहानिका धवन का ग्लैमरस अंदाज, रूही को देख फैंस बोले- वॉव!

कभी नन्ही रूही बनकर दिल जीतने वाली रूहानिका धवन अब ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। लाल लहंगे में उनकी खूबसूरती देख फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे।

नन्ही रूही अब हो गईं ग्लैमरस

ये है मोहब्बतें की मासूम रूही यानी रूहानिका धवन अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। उनका नया अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

खतरों के खिलाड़ी में दिखा दम

रूहानिका धवन रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। शो में उनका बेखौफ अंदाज देखने को मिल रहा है।

इशी मां हैं प्रेरणा

रूहानिका आज भी दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। वह उन्हें प्यार से इशी मां कहती हैं और आयरन लेडी भी बता चुकी हैं।

लाल लहंगे में ढाया कहर

रूहानिका ने लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। ट्रेडिशनल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

कढ़ाई ने बढ़ाया लुक

लहंगे के चौड़े बॉर्डर पर शानदार कढ़ाई नजर आई। रूहानिका ने कैमरे के सामने कई स्टाइलिश पोज देकर अपने लुक को और खास बना दिया।

लाल लहंगे में ढाया कहर

गोल्डन कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ रूहानिका ने पतला चोकर और कड़े पहने। उनकी मासूम मुस्कान और सादगी ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

Next Story