भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी में अपनी नई तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका स्टाइलिश लुक और फिटनेस देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मोनालिसा ने सफेद और बैंगनी रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनका देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
साड़ी के साथ मोनालिसा ने मैचिंग ज्वेलरी पहनी है। खुले बालों और ग्लैमरस अंदाज में उनका लुक और भी शानदार नजर आया।
मोनालिसा ने पार्क में अलग-अलग अंदाज में पोज दिए। झूले के पास उनका स्टाइलिश पोज सोशल मीडिया पर खास आकर्षण बना।
मोनालिसा की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की तो किसी ने फिटनेस को शानदार बताया।
तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने अपने दिल और दिमाग से जुड़ी बात लिखी। उनका पॉजिटिव कैप्शन फैंस को भी खूब पसंद आया।
मोनालिसा की पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें बेहद खूबसूरत और मासूम बताया। उनकी नई तस्वीरों पर फैंस का प्यार लगातार बरस रहा है।