Bigg Boss 20: सलमान के शो में दिखेंगे ये 6 चेहरे, माही विज से कनिका मान तक नाम चर्चा में

Bigg Boss 20 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन तक, इन सेलेब्स के शो में शामिल होने की चर्चा तेज है।

माही विज की एंट्री!

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज Bigg Boss 20 का हिस्सा बन सकती हैं। बालिका वधू और लागी तुझसे लगन जैसे शोज से वह घर-घर में पहचान बना चुकी हैं।

अर्शिफा खान का जलवा

सोशल मीडिया सेंसेशन अर्शिफा खान भी शो में नजर आ सकती हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाली अर्शिफा कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

ईशा रिखी पर नजर

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के नाम की भी खूब चर्चा है। उन्होंने पंजाबी फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की और कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

रिया अहीर होंगी खास?

मॉडल और इंफ्लूएंसर रिया अहीर का नाम भी Bigg Boss 20 के लिए सामने आ रहा है। सोशल एक्टिविटी और थिएटर से जुड़ी रिया की एंट्री शो को दिलचस्प बना सकती है।

काजी तौकीर की वापसी वाला अंदाज

फेम गुरुकुल के विनर काजी तौकीर भी शो में नजर आ सकते हैं। सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके काजी पुराने दौर की यादें ताजा कर सकते हैं।

कनिका मान भी तैयार!

गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा फेम कनिका मान का नाम भी कंटेस्टेंट लिस्ट में चर्चा में है। खतरों के खिलाड़ी और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकीं कनिका शो में ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं।

Next Story