राधा रानी बनकर छाईं Sreeleela, नटखट अदाओं पर फैंस बोले- देवलोक की सुंदरी

पिंक लहंगे में श्रीलीला का राधा रानी लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। उनकी खूबसूरती और दिलकश अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया।

राधा रानी लुक में श्रीलीला

श्रीलीला ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में राधा रानी का खूबसूरत अवतार अपनाया है। इस ट्रेडिशनल लुक में उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं।

पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

श्रीलीला ने घेरदार पिंक लहंगा कैरी किया, जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल डिजाइन और नाजुक मिरर-वर्क नजर आया। मैचिंग चोली और सिल्क दुपट्टे ने लुक को और खास बना दिया।

फूलों से सजा हेयरस्टाइल

ओपन वेवी हेयर और क्राउन पर सजे ताजे गुलाबी फूलों ने श्रीलीला के लुक में चार चांद लगा दिए। उनका पूरा अंदाज बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया।

ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

गोल्ड मांग-टीका, हैवी चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और खूबसूरत हाथफूल के साथ श्रीलीला ने अपने राधा रानी

फैंस बोले- देवलोक की सुंदरी

श्रीलीला की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। किसी ने उन्हें देवलोक से उतरी अप्सरा बताया तो किसी ने डिवाइन ब्यूटी कहकर तारीफ की।

फिल्मों में भी दिखेगा जलवा

श्रीलीला जल्द धनुष की फिल्म ओम चैप्टर 1: उधिरम में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में बड़ा डेब्यू करेंगी।

Next Story