चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया सेंसेशन तक अरिश्फा खान का सफर बेहद खास रहा है। अब 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ वह बिग बॉस 20 में एंट्री कर चुकी हैं।
अरिश्फा खान बिग बॉस 20 की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट में शामिल हैं। लेकिन कैमरे से उनका रिश्ता बचपन से ही रहा है।
शाहजहांपुर में जन्मीं अरिश्फा ने महज 9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रखा। छल-शह और मात से उनका एक्टिंग सफर शुरू हुआ।
एक वीर की अरदास... वीरा में छोटी गुंजन के किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। इसके बाद वह उतरन, ये है मोहब्बतें और मेरी दुर्गा जैसे शोज में नजर आईं।
टिकटॉक के दौर में अरिश्फा खूब पॉपुलर हुईं। बाद में इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
अरिश्फा की सबसे बड़ी डिजिटल ताकत उनकी जबरदस्त सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ उनकी बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी है।
2025 में बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच होने के बाद अब अरिश्फा ने बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। अब देखना होगा कि उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी शो में कितना फायदा दिलाती है।