टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पलक तिवारी का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। लेपर्ड प्रिंट आउटफिट, हेडस्कार्फ और नेचुरल ग्लो ने उनके लुक को बना दिया खास।
पलक तिवारी दोस्तों के साथ टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने पहुंचीं। यहां से शेयर की गई तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज खूब नजर आया।
झील किनारे सनसेट के खूबसूरत नजारे के बीच पलक ने शानदार पोज दिया। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पलक ने मिनिमल मेकअप और नेचुरल लुक को कैरी किया। कुदरत के बीच उनका सादगी भरा अंदाज तस्वीरों में और भी निखरकर सामने आया।
एक तस्वीर में पलक के हाथ पर छोटा सा ग्रासहॉपर नजर आया। पलक उसे मुस्कुराते हुए बेहद प्यार से निहारती दिखीं।
हेडस्कार्फ और सनग्लासेज के साथ पलक का लेपर्ड प्रिंट आउटफिट बेहद स्टाइलिश लगा। उनका वाइल्ड एंड रेट्रो लुक इंटरनेट पर छा गया।
हरी-भरी वादियों और खुले आसमान के बीच पलक ने एक विशाल सूखे पेड़ की शाखा को छूते हुए पोज दिया। उनका यह अलग अंदाज तस्वीरों को और खास बना रहा है।