अनीत पड्डा का नया लुक हुआ वायरल, हुंकार से पहले तस्वीरों ने मचाई धूम

हुंकार की रिलीज से पहले अनीत पड्डा अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

हुंकार को लेकर चर्चा में अनीत

अनीत पड्डा जल्द ही वेब सीरीज हुंकार में नजर आएंगी। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अभिनेत्री इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं।

नए लुक में दिखीं ग्लैमरस

अनीत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। वेस्टर्न आउटफिट और खुले बालों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

ब्लैक जूती ने बढ़ाया स्टाइल

अभिनेत्री ने अपने लुक को ब्लैक जूती और हल्की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज फैंस को पसंद आया।

यूजर्स ने जमकर की तारीफ

अनीत की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उनके आउटफिट की तारीफ की तो किसी ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया।

बार्बी डॉल कहकर किया कमेंट

एक यूजर ने अनीत को बार्बी डॉल बताया। वहीं एक फैन ने उन्हें मेरी गुड़िया कहते हुए बेहद क्यूट अंदाज में कमेंट किया।

सैयारा से मिली बड़ी पहचान

अनीत पड्डा सलाम वेंकी में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें सैयारा से जबरदस्त पहचान मिली। अब वह हुंकार के अलावा फिल्म शक्ति शालिनी में भी दिखाई देंगी।

Next Story