दायरा के प्रमोशन के बीच करीना कपूर खान का नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मल्टीकलर साड़ी में एक्ट्रेस ने खूबसूरती के साथ अपने फेवरेट गाने से गुलजार को खास अंदाज में याद किया।
दायरा के प्रमोशन के बीच करीना कपूर खान ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
करीना मल्टीकलर साड़ी और डायमंड नेकलेस में नजर आईं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।
फोटोशूट के बैकग्राउंड में करीना ने फिल्म असोका का मशहूर गाना सन सनाना लगाया। यह गाना आज भी करीना और फैंस के बीच खास जगह रखता है।
करीना ने अपने फेवरेट गाने के जरिए दिग्गज लेखक गुलजार को ट्रिब्यूट दिया। इस गाने के बोल भी गुलजार ने ही लिखे थे।
सन सनाना को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। करीब 25 साल बाद भी करीना और शाह रुख खान पर फिल्माया गया यह गाना यादगार बना हुआ है।
करीना कपूर खान की फिल्म दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया है।