करीना कपूर ने 1999 के फैशन को नए अंदाज में रीक्रिएट कर तहलका मचा दिया। पिंक विंटेज सूट में उनका क्लासिक लुक बना चर्चा का विषय।
करीना कपूर ने लेटेस्ट ट्रेंड छोड़कर जॉन गैलियानो के स्प्रिंग/समर 1999 कलेक्शन का विंटेज बेबी-पिंक स्कर्ट सूट चुना।
शॉल लैपल, पैडेड शोल्डर और फ्रंट बटन डिटेल वाला ब्लेजर करीना के लुक को बेहद क्लासी और एलिगेंट बना रहा था।
स्लिम-फिट जैकेट ने करीना की फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट किया। इसका बॉडी-हगिंग सिल्हूट पूरे लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।
मैचिंग पिंक टॉप की डीप नेकलाइन ने आउटफिट को मॉडर्न टच दिया। स्लीक लेयरिंग ने लुक को बैलेंस्ड और सोफिस्टिकेटेड रखा।
करीना ने मैचिंग पेंसिल स्कर्ट के साथ इस विंटेज सूट को पेयर किया। घुटने तक की स्कर्ट ने पूरे आउटफिट को परफेक्ट शेप दी।
हीरे के झुमके, शानदार अंगूठी और हील्स के साथ करीना ने मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं। पिंक मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और साइड-पार्टेड हेयर ने लुक को फिनिशिंग टच दिया।