अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में जाह्नवी कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक से महफिल लूट ली। मल्टीकलर लहंगा, मांगटीका और कातिलाना अदाओं ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
नीता और मुकेश अंबानी के घर आयोजित गणेश चतुर्थी पूजा में जाह्नवी कपूर शामिल हुईं। ट्रेडिशनल अंदाज में उनकी एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया।
जाह्नवी ने फ्लोरल डिजाइन वाला खूबसूरत मल्टीकलर लहंगा पहना था। इस देसी आउटफिट में उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आया।
एक्ट्रेस ने मल्टीकलर मांगटीका और स्टाइलिश ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया। बिंदी, मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनकी खूबसूरती को और निखारा।
जाह्नवी ने अपने ट्रेडिशनल लुक में शानदार फोटोशूट कराया। कैमरे के सामने उनके पोज और एक्सप्रेशंस सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।
तैयार होने से पहले जाह्नवी ने नो-मेकअप लुक में सेल्फी शेयर की थी। सिंपल अंदाज में भी उनका नेचुरल चार्म साफ नजर आया।
जाह्नवी के गणेश चतुर्थी लुक की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया। जैकलीन फर्नांडिस ने भी कमेंट में Wow लिखकर तारीफ की।