क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी, लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। जानिए कौन हैं आकृति अग्रवाल और कैसे बनीं सोशल मीडिया स्टार।
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी। 17 सितंबर को आकृति ने रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी।
आकृति के मुताबिक, दोनों के भविष्य के लक्ष्य और परिस्थितियां अलग-अलग हैं। इसी वजह से उन्होंने आपसी सहमति से सगाई तोड़ने का फैसला किया।
आकृति ने अपनी भावुक पोस्ट में कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन अब उनके जीवन की राह साथ नहीं चल सकती।
आकृति अग्रवाल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह फैशन, लाइफस्टाइल, डांस और एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।
आकृति का जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था। हाई स्कूल के दौरान उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई की।
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आकृति ने सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू किया। उनके डांस और लिप-सिंक वीडियो वायरल हुए और आज इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।