सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा की तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर तय करने वाली तान्या ने कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।
31 जनवरी 1999 को गया, बिहार में जन्मीं तान्या मिश्रा मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राजिया जैसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं।
तान्या ने 2019 में IAWA मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में वह चौथी रनर-अप रही थीं और कई अन्य अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।
तान्या की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश कहना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
तान्या ने फिल्म गजनवी और कन्नड़ फिल्म चेज में काम किया है। वेब सीरीज चिड़िया उड़ में वह जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला के साथ नजर आई थीं।
तान्या नखरो, तू मेरा हो जाएगा और रहबरा 2.0 जैसे म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं। मॉडलिंग के साथ उनका एक्टिंग करियर भी लगातार आगे बढ़ रहा है।