साड़ी से लेकर गाउन तक कॉर्सेट ब्लाउज हर आउटफिट में ग्लैम टच जोड़ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन ट्रेंडी डिजाइन्स से आप भी स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला कॉर्सेट प्लेन साड़ी के साथ शानदार लगता है। कटरीना कैफ ने इसे फ्यूशिया पिंक टिशू साड़ी के साथ पेयर किया।
कियारा आडवाणी का ब्राउन साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस वेलवेट कॉर्सेट बोल्ड फ्यूजन लुक देता है। स्वीटहार्ट नेकलाइन और वर्टिकल सीम इसका खास आकर्षण हैं।
पार्टी या वेडिंग फंक्शन के लिए स्ट्रैपलेस पेपलम कॉर्सेट ग्लैमरस ऑप्शन है। नोरा फतेही के गोल्ड-ब्रॉन्ज लुक में मिरर और जरदोजी वर्क नजर आया।
खुशी कपूर ने रेड ड्रेप्ड साड़ी के साथ एसिमेट्रिकल कॉर्सेट कैरी किया। एक तरफ स्लीवलेस स्ट्रैप और दूसरी तरफ ड्रेप्ड शोल्डर इसे यूनिक बनाते हैं।
लेस, सीक्विन्स और क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी वाला कॉर्सेट पार्टी लुक में चमक जोड़ सकता है। पूजा हेगड़े का स्टोनवर्क डिजाइन इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के लिए इंस्पिरेशन है।