तारा सुतारिया का देसी ग्लैम, साड़ी से अनारकली तक हर लुक पर फिदा हुए फैंस

तारा सुतारिया ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से देसी और बोल्ड फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया। ब्राउन साड़ी से ग्रीन अनारकली तक उनके हर अंदाज ने ध्यान खींचा।

ब्राउन साड़ी में रॉयल अंदाज

ब्राउन साड़ी और फुल वर्क वाले ब्लाउज में तारा सुतारिया बेहद ग्लैमरस नजर आईं। माथे पर हाथ रखकर दिया उनका पोज लुक को और खास बना रहा है।

बैक पोज ने बढ़ाई खूबसूरती

तारा ने साड़ी का पल्लू थामकर विंटेज अंदाज में बैक पोज दिया। झुकी पलकें और एलिगेंट पोज ने फोटो में रॉयल वाइब जोड़ दी।

महल में दिखा रॉयल ग्लैम

रॉयल महल के पैसेज में तारा का पोज बेहद खूबसूरत लगा। चेहरे को छूती बालों की लट ने उनके लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

देसी लुक में बोल्डनेस का तड़का

ब्राउन और गोल्डन ब्लाउज के साथ साड़ी में तारा ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया। कमर में खोसा पल्लू उनके देसी लुक को और स्टाइलिश बना रहा है।

ग्रीन अनारकली में लगीं खूबसूरत

मेहंदी ग्रीन अनारकली सूट में तारा का एथनिक लुक बेहद प्यारा लगा। नीचे लगी गोल्डन प्लेट्स ने आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा दी।

मांग टीका ने पूरा किया लुक

तारा ने बड़े इयररिंग्स और मांग टीका के साथ अपने देसी लुक को कंप्लीट किया। उनकी तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।

Next Story