कैटरीना कैफ के ये एथनिक लुक्स नई नवेली दुल्हन के लिए हैं परफेक्ट

शादी के बाद अपने लुक को बनाएं और भी खास। साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक, कैटरीना कैफ के इन खूबसूरत एथनिक लुक्स से लें न्यूली मैरिड स्टाइल इंस्पिरेशन।

प्रिंटेड साड़ी में एलिगेंट लुक

शादी के बाद प्रिंटेड साड़ी के साथ बड़े ईयररिंग्स, लाल बिंदी और खुले बालों का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगेगा। हल्का मेकअप लुक को और निखार सकता है।

पहले करवाचौथ पर पिंक-रेड साड़ी

पहले करवाचौथ के लिए पिंक या रेड साड़ी चुन सकती हैं। मंगलसूत्र, सिंदूर और ग्लॉसी मेकअप के साथ न्यूली मैरिड लुक को ग्लैम टच दें।

दिवाली पर टिशू साड़ी का जलवा

दिवाली के खास मौके पर टिशू साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज ट्राई करें। यह लुक नई नवेली दुल्हन को रॉयल और एलिगेंट अंदाज दे सकता है।

पेस्टल लहंगे में दिखें स्टाइलिश

साड़ी के अलावा पेस्टल शेड वाला लहंगा भी शानदार विकल्प है। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

पेस्टल सूट से पाएं ग्रेसफुल लुक

शादी के बाद रोजाना या छोटे फंक्शन के लिए पेस्टल शेड का सूट परफेक्ट रहेगा। बालों को अलग स्टाइल में कैरी करके लुक में फ्रेशनेस ला सकती हैं।

कैटरीना का सिंपल स्टाइल करें कॉपी

कैटरीना कैफ के एथनिक लुक्स की खासियत उनका सिंपल और एलिगेंट अंदाज है। सही साड़ी, मिनिमल मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी से आप भी ऐसा लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Next Story