पलक तिवारी ने राजस्थान में बिताए खास पल, तस्वीरों में दिखी रॉयल ट्रिप की झलक

पलक तिवारी इन दिनों राजस्थान की खूबसूरती और संस्कृति का लुत्फ उठा रही हैं। जंगल सफारी से लेकर राजस्थानी संगीत और लजीज खाने तक, अभिनेत्री ने अपनी ट्रिप की कई झलकियां शेयर की हैं।

राजस्थान पहुंचीं पलक तिवारी

पलक तिवारी ने राजस्थान ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका अलग और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।

जंगल सफारी का लिया मजा

पलक ने राजस्थान के जंगलों की सैर भी की। नेचर के बीच बिताए उनके ये पल ट्रिप को और खास बनाते नजर आए।

राजस्थानी संगीत पर थिरकीं

राजस्थान पहुंचकर पलक ने यहां के लोक संगीत का भी आनंद लिया। वह राजस्थानी धुनों पर डांस करती नजर आईं।

खाने ने जीता दिल

पलक तिवारी को राजस्थान का खाना भी खूब पसंद आया। उन्होंने यहां के पारंपरिक स्वाद और हर निवाले में महसूस होने वाली संस्कृति का जिक्र किया।

राजस्थानी मेहमाननवाजी की कायल

पलक ने बताया कि उन्होंने राजस्थान की मेहमाननवाजी के बारे में काफी सुना था, लेकिन अब इसे खुद महसूस करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने इसे अनोखा अनुभव बताया।

फैंस ने इब्राहिम को लेकर पूछा सवाल

पलक की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कमेंट्स में इब्राहिम अली खान को लेकर भी सवाल किए।

Next Story