BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर का देसी ग्लैमर, साड़ी लुक ने मचाई धूम

पेरिस के BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर ने भारतीय फैशन और मॉडर्न ग्लैमर का शानदार मेल पेश किया। ऑफ-व्हाइट साड़ी लुक में एक्ट्रेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

पेरिस में जाह्नवी का जलवा

BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर ने अपने शानदार लुक से ग्लोबल फैशन मंच पर भारतीय अंदाज की झलक दिखाई।

छह गज में दिखा ग्लैमर

ऑफ-व्हाइट साड़ी में जाह्नवी का लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। लो-स्लंग ड्रेप और लंबा पल्लू इसकी खासियत रहा।

हर डिटेल थी खास

आउटफिट पर गोल्ड बीड्स, मोतियों, सीपियों, पन्नों और पोल्की से की गई हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग ने लुक को रॉयल टच दिया।

देसी टेक्सटाइल का ग्लोबल अंदाज

460-काउंट बंगाल मलमल से तैयार इस आउटफिट ने भारतीय टेक्सटाइल और पारंपरिक कारीगरी को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़ा।

तस्वीरों ने मचाई धूम

जाह्नवी के BoF 500 गाला लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस उनके देसी ग्लैमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मों में भी दिखेगा जलवा

जाह्नवी कपूर आने वाले समय में पेड्डी के बाद लग जा गले में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Next Story