नवरात्रि के तीसरे दिन दिखना है रॉयल? इन एक्ट्रेसेज से लें Blue Outfit Ideas

नवरात्रि के तीसरे दिन रॉयल ब्लू पहनने का प्लान है? तृप्ति से रश्मिका तक इन एक्ट्रेसेज के एथनिक लुक्स से पाएं साड़ी, सूट और लहंगे की स्टाइलिंग इंस्पिरेशन।

तृप्ति का रॉयल ब्लू सूट

गोल्डन लेस वर्क वाले अनारकली सूट के साथ हैवी दुपट्टा तृप्ति के लुक को रॉयल टच दे रहा है। नवरात्रि के लिए यह एलिगेंट और आसान स्टाइलिंग आइडिया है।

तृषा की शिमरी साड़ी

ब्लू और सिल्वर शिमरी साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस और ओपन कर्ल्स तृषा के लुक को ग्लैमरस बना रहे हैं। पार्टी या गरबा नाइट के लिए इसे ट्राई करें।

मृणाल का सिंपल साड़ी लुक

मृणाल ने रॉयल ब्लू साड़ी को डीप नेक ब्लाउज और स्लीक बन के साथ स्टाइल किया है। सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो यह परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

मोनी का हैवी लहंगा

सिल्वर वर्क वाले रॉयल ब्लू लहंगे में मोनी रॉय बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हैवी ज्वैलरी और लहंगे का यह कॉम्बिनेशन फेस्टिव लुक के लिए शानदार है।

रश्मिका की कांजीवरम साड़ी

ब्लू कांजीवरम साड़ी के साथ गजरा, गोल्डन ब्रेसलेट और झुमके रश्मिका के ट्रेडिशनल लुक को खास बना रहे हैं। पूजा या फैमिली फंक्शन के लिए यह खूबसूरत ऑप्शन है।

रकुल का सिल्वर टच

रकुल की रॉयल ब्लू साड़ी पर सिल्वर बॉर्डर और मिरर वर्क इसे बेहद आकर्षक बना रहा है। व्हाइट इयररिंग्स और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ यह लुक मॉडर्न और एलिगेंट है।

Next Story