कटरीना कैफ ने लंदन की सड़कों पर अपने स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर फैशन का जलवा बिखेरा। चॉकलेट ब्राउन आउटफिट, शानदार स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस से भरे उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
कटरीना कैफ ने लंदन की सड़कों पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैशन का नया अंदाज दिखाया। उनकी तस्वीरों में स्टाइल और कॉन्फिडेंस का शानदार कॉम्बिनेशन नजर आया।
कटरीना ने लंदन के लग्जरी ब्यूटी रिटेलर स्पेस एनके में अपने मेकअप ब्रांड Kay Beauty की इंटरनेशनल एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर की स्टाइलिंग में कटरीना ने स्वीडिश लग्जरी लेबल टोटेम का चॉकलेट ब्राउन मोनोक्रोम आउटफिट पहना, जिसने उनके लुक को खास बना दिया।
कटरीना ने ब्लैक स्लिप टॉप के ऊपर गहरे ब्राउन रंग का ब्लेजर पहना। जैकेट के साथ उनकी घेरदार ड्रेप्ड स्कर्ट ने इस लुक को मिनिमल और लग्जरी टच दिया।
गणेश उत्सव के दौरान वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर कटरीना ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके नए फोटोशूट की तस्वीरों में उनका स्टाइल और आत्मविश्वास चर्चा में है।