रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बटर येलो पावर सूट पहनकर फैशन का नया ट्रेंड सेट कर दिया। शानदार पोज, क्लासी स्टाइलिंग और खूबसूरत अंदाज ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है।
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। फॉर्मल और क्लासी लुक में एक्ट्रेस के अलग-अलग पोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
रकुल ने बटर येलो रंग का पावर सूट पहनकर अपने लुक को खास बनाया। गोल्डन ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, रिंग्स और मैचिंग बैली ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए।
फिटेड जैकेट, शार्प कॉलर और हाफ स्लीव्स के साथ रकुल ने टेक्सचर्ड फ्लेयर्ड मिडी स्कर्ट कैरी की। मोनोक्रोम स्टाइल ने उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट टच दिया।
रकुल ने अपने आउटफिट के साथ लूज हाई बन हेयरस्टाइल अपनाई। उनके कॉन्फिडेंट पोज और शानदार एक्सप्रेशन तस्वीरों को और भी आकर्षक बना रहे हैं।
रकुल की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। किसी ने उनके लुक को शानदार बताया, तो किसी ने ब्यूटीफुल शूर्पणखा कहकर उनकी तारीफ की।
रकुल प्रीत सिंह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे भी नजर आएंगे।