नवरात्रि के फेस्टिव सीजन में कृति सेनन का ट्रेडिशनल अंदाज छा गया है। गोल्डन कुर्ता, पर्पल पैंट और खूबसूरत रंग-बिरंगे दुपट्टे में एक्ट्रेस का लुक गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है।
नवरात्रि के मौके पर कृति सेनन ने अपने खूबसूरत एथनिक लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया। उनका यह ट्रेडिशनल स्टाइल फेस्टिव फैशन के लिए शानदार इंस्पिरेशन है।
कृति ने गोल्डन कलर का खूबसूरत कुर्ता पहना, जिसे पर्पल पैंट के साथ पेयर किया। दोनों रंगों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को खास बना रहा है।
कृति के आउटफिट का सबसे खास हिस्सा उनका खूबसूरत दुपट्टा है। किनारों पर लगी कौड़ियों और मोतियों की सजावट इसे ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक दे रही है।
अपने एथनिक लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने पारंपरिक चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। जूलरी ने उनके फेस्टिव अंदाज में चार चांद लगा दिए।
कृति के माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रही है। सॉफ्ट मेकअप और हल्की रोशनी में उनका अंदाज बेहद एलिगेंट नजर आया।
गुलाबी बोगनवेलिया के फूलों से सजा बैकग्राउंड कृति की तस्वीरों को नेचुरल और फ्रेश लुक दे रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने खुद को हमेशा बिंदी लगाने वाली लड़की बताया।