सारा अली खान की पीली साड़ी ने लूटी महफिल, कमरबंद और गजरे वाले लुक पर अटकी नजरें

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उनका पीली साड़ी वाला देसी अंदाज चर्चा में है। गोल्ड ज्वैलरी से लेकर खूबसूरत हेयरस्टाइल तक, उनके लुक की हर डिटेल खास है।

पीली साड़ी में छाईं सारा

सारा अली खान की पीली साड़ी पर बना गुलाबी बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहा है। सॉफ्ट मेकअप और प्यारी मुस्कान ने उनके देसी अंदाज में चार चांद लगा दिए हैं।

गोल्ड ज्वैलरी ने बढ़ाया रॉयल लुक

सारा ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड कंगन, झुमके, हार और खूबसूरत कमरबंद पहना है। उनकी मैचिंग ज्वैलरी पूरे लुक को रॉयल टच दे रही है।

बालों में फूल, अंदाज सबसे खास

सारा के हेयरस्टाइल ने भी खूब ध्यान खींचा है। पीछे की तरफ पिन किए बालों, सॉफ्ट वेव्स और गुलाबी फूल ने उनके पारंपरिक लुक को और निखार दिया है।

मोतियों की कारीगरी वाला ब्लाउज

सारा के ब्लाउज की यू नेकलाइन पर मोतियों की बारीक कारीगरी की गई है। हाफ स्लीव्स और साड़ी के गुलाबी बॉर्डर के साथ उनका यह अंदाज बेहद एलिगेंट लग रहा है।

बैक लुक में भी दिखा जलवा

हरियाली के बीच सारा की पीली साड़ी खिलकर नजर आ रही है। ब्लाउज के पीछे लगी गुलाबी लटकन और उनकी प्यारी मुस्कान इस लुक को और आकर्षक बना रही है।

भगवान के दर्शन कर मांगी खुशहाली

सारा अली खान की तस्वीरों में उनका आध्यात्मिक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तस्वीरें साझा कीं और शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं।

Next Story