नेहा शर्मा का AI डीपफेक पर सख्त एक्शन, फर्जी तस्वीरें-वीडियो बनाने वालों को दी कानूनी चेतावनी

AI से बनी फर्जी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल पर नेहा शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। अभिनेत्री ने बिना सहमति अपनी पहचान इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी देते हुए कंटेंट हटाने और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

AI कंटेंट पर भड़कीं नेहा शर्मा

नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को सख्त चेतावनी दी है, जो उनकी अनुमति के बिना AI से तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं। अभिनेत्री ने इसे तुरंत रोकने की मांग की है।

बिना इजाजत तस्वीरें बनाना गलत

नेहा ने साफ कहा कि उनकी सहमति के बिना उनके चेहरे या पहचान का इस्तेमाल करके कोई AI कंटेंट न बनाया जाए। उन्होंने ऐसे कामों को अपनी निजता और प्रतिष्ठा के लिए गलत बताया।

पुराने कंटेंट को हटाने की मांग

अभिनेत्री ने पहले से पोस्ट की गई AI तस्वीरों और वीडियो को भी तुरंत हटाने को कहा है। साथ ही भविष्य में ऐसे कंटेंट को बनाने, एडिट करने और शेयर करने से बचने की चेतावनी दी है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

नेहा शर्मा ने कहा कि उनकी पहचान का अनधिकृत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी अकाउंट या AI के पीछे छिपकर जवाबदेही से बचने की उम्मीद न करें।

डीपफेक से परेशान सेलिब्रिटीज

AI के गलत इस्तेमाल को लेकर कई भारतीय सेलिब्रिटीज अपनी आवाज उठा चुके हैं। अक्षय कुमार, अनिल कपूर, वरुण धवन और शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारों ने अपने व्यक्तित्व और पहचान की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है।

AI के गलत इस्तेमाल पर बढ़ी चिंता

डीपफेक और AI से बनाए गए फर्जी कंटेंट के बढ़ते मामलों ने निजता और पहचान की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

Next Story