Kaftan Suit Trend: करीना से जाह्नवी तक, सेलेब्स के फेवरेट कफ्तान लुक से लें स्टाइल टिप्स

त्योहार हो या शादी की पार्टी, स्टाइल के साथ आराम भी चाहिए तो कफ्तान सूट ट्राई करें। करीना कपूर से जाह्नवी कपूर तक, सेलेब्स के पसंदीदा कफ्तान डिजाइन इस सीजन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

करीना कपूर का कफ्तान लुक है खास

करीना कपूर के स्टाइलिश कफ्तान लुक से त्योहार और पार्टी के लिए फैशन इंस्पिरेशन लें। आरामदायक फिटिंग के साथ यह आउटफिट आपको एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज देता है।

जाह्नवी कपूर के अंदाज में एथनिक ग्लैमर

डेस्टिनेशन वेडिंग और प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए एथनिक कफ्तान शानदार विकल्प है। खूबसूरत कढ़ाई और डिजाइन इसे ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देते हैं।

हल्दी के लिए चुनें येलो मिरर वर्क

हल्दी सेरेमनी में चमकीला पीला कफ्तान आपके लुक को खास बना सकता है। मिरर वर्क और खूबसूरत डिटेलिंग के साथ यह आउटफिट फ्रेश और फेस्टिव लुक देता है।

कृति शेट्टी जैसा वाइन कलर कफ्तान

कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो वाइन कलर का कफ्तान ट्राई करें। इसका रिच शेड और आकर्षक डिजाइन पार्टी या खास मौके पर आपके स्टाइल को अलग पहचान दे सकता है।

सर्दियों में भी पहनें स्टाइलिश कफ्तान

कफ्तान सिर्फ गर्मियों के लिए नहीं हैं। ठंड के मौसम में मोटे फैब्रिक और वेलवेट वाले डिजाइन चुनकर आप आराम के साथ रॉयल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

सही फैब्रिक से मिलेगा परफेक्ट लुक

गर्मियों में शिफॉन, जॉर्जेट और मोडल सैटिन जैसे हल्के फैब्रिक चुनें। वहीं सर्दियों और नाइट रिसेप्शन के लिए वेलवेट या हेवी रॉ सिल्क कफ्तान आपके लुक को शानदार बना सकते हैं।

Next Story