Parineeti Chopra के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Raghav Chadha, प्यार भरी तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया लकी हसबैंड

परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन पर पति राघव चड्ढा ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही पत्नी के लिए प्यार भरा मैसेज लिखकर फैंस का दिल जीत लिया।

राघव ने मनाया परिणीति का बर्थडे

22 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर राघव चड्ढा ने पत्नी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

अपने हाथों से खिलाया केक

पहली तस्वीर में राघव बड़े प्यार से परिणीति को केक खिलाते नजर आए। दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा।

पति के कंधे पर रखा सिर

एक तस्वीर में परिणीति पति राघव के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुराती दिखीं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज बेहद प्यारा लगा।

खाने के दौरान दिखी मस्ती

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान कपल का मजेदार अंदाज भी दिखा। राघव खाने का मजा लेते नजर आए, जबकि परिणीति उन्हें निहारती दिखीं।

खुद को बताया लकी हसबैंड

राघव ने परिणीति को नीर की मम्मी कहकर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पति बताया।

फैंस ने लुटाया कपल पर प्यार

राघव और परिणीति की रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को शादी की थी और अब बेटे नीर के माता-पिता हैं।

Next Story